बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य श्रीडूंगरगढ़

बीकानेर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…..

श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर, @dainikkhabraan। बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन से कटने एक युवक की दर्दनाक मौत होने की घटना सामने आई है। घटना आज सुबह श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीकानेर की तरफ तीन किलोमीटर पर स्थित रेलवे ट्रैक के आसपास की है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान कल्याणसर निवासी 30 वर्षीय भंवरलाल पुत्र तोलाराम जाट के रूप में हुई है । बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना हुई ट्रेन जब श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पहुंची तो इस दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे वह बुरी तरह कट गया । युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कई देर तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही,।

इस दौरान आसपास के खेतों से ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे वंही पुलिस को सूचना दी गई जिसकी इत्तला मिलते ही श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है ।।

प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि युवक ने आत्महत्या की होगी,लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है । हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। गौरतलब है, बीकानेर में बीते दिनों से आत्महत्या के मामलों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है जिसकी चपेट में युवा वर्ग आ रहे है।

A 30-year-old youth dies after being hit by a train going from Bikaner to Delhi.

The incident of tragic death of a young man after being cut off from a train leaving for Delhi from Bikaner has come to the fore. The incident happened this morning around the railway track located three kilometers towards Bikaner in the Sridungargarh police station area.

According to the information received, the deceased youth has been identified as 30-year-old Bhanwarlal son Tolaram Jat, resident of Kalyansar. When the train left for Delhi from Bikaner reached the Sridungargarh police station area, during this time the young man was hit by the train, due to which he was badly cut.

The youth died on the spot. After the accident, the train stood on the spot for a long time, during which the villagers reached the spot from the surrounding fields, and the police was informed, as soon as the information was received, the Sridungargarh police station reached the spot and took the dead body in the mortuary.

At present, the reasons for the suicide are not known. Initially it has emerged that the youth may have committed suicide, but the police is investigating from every angle. The family members have been informed about the accident.

After the post-mortem, the body will be handed over to the relatives. Significantly, in Bikaner, there has been an increase in suicide cases once again, due to which the youth are falling prey to it.