6 माह की बेटी को बिलखती छोड़ बीकानेर में 25 वर्षीय विवाहिता नें की आत्महत्या,एडीएम जुटे जांच में..
दैनिक खबरां,बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय खुशबू सिंह पत्नी जशमीन सिंह, निवासी पंडित दीनदयाल फ्लैट नंबर 115, बीकानेर ने 18 अक्टूबर 2025 को सुबह लगभग 9:10 बजे चुन्नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस संबंध में खुशबू सिंह के पिता श्यामनारायण सिंह निवासी एस-26/194, पी-5 गौतम विहार कॉलोनी, जिला वाराणसी, ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। खुशबू सिंह की छह महीने की एक पुत्री भी है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रमेश दवे इस पुरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस भी अपने स्तर पर अभी आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

