बीकानेर में 12वीं कक्षा की छात्रा से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म,गाड़ी में लेकर कई घंटे घूमते रहे आरोपी
बीकानेर,दैनिक खबरां। बीकानेर जिले के नापासर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 12वीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। पुलिस ने मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मामले की जाच सीओ गंगाशहर हिमांशु शर्मा को सौंपी गई है। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराया गया है। आरोपी युवक फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
पीड़िता के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, नापासर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा 6 जनवरी को रोज़ की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान स्कूल के पास कार में आए हंसराज सारस्वा और एक अन्य युवक, जो पेशे से वकील बताया जा रहा है, ने छात्रा को जबरन कार में बैठा लिया,और दोनों आरोपियों नें छात्रा को कार में लेकर कई घंटो तक घुमाते रहें और इस दौरान उन्होंने छात्रा को डरा-धमकाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान जब गाड़ी छात्रा के समीप वाले गांव से गुजरी तो ग्रामीणों ने शक होने पर उन्हें रोक लिया। छात्रा के परिजनों को इत्तला मिलने पर वह उस गांव में पहुंचे और अपने साथ ले गए। आरोपी युवक फरार हो गए। नापासर थाना पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है ।

