बीकानेर में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने उतरे युवक की मौत, SDRF ने निकाला शव

Bikaner Rajasthan

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: नहर में नहाने उतरे युवक की मौत, SDRF ने निकाला शव

दैनिक खबरां। बीकानेर जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। कोड़मदेसर क्षेत्र घूमने गए तीन युवकों में से एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब तीनों युवक शोभासर फिल्टर प्लांट के पास नहर किनारे पहुंचे और नहाने के लिए पानी में उतर गए। इसी दौरान तेज बहाव और गहराई के कारण एक युवक पानी में फंस गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन तीसरा युवक बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और मौके पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। स्थानीय गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

लगातार तलाश के बाद रविवार सुबह नहर में युवक का शव दिखाई दिया, जिसे टीम ने बाहर निकाला।
मृतक की पहचान विक्रम सिंह के रूप में हुई है। बीछवाल थाना पुलिस के एएसआई गोपाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया। वंही इससे पहले रेस्क्यू अभियान में ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य भी देर रात तक जुटे रहे।