खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के चुनाव संपन्न, तीनों पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

Bikaner

बीकानेर। खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। नामांकन प्रपत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि एवं समय दोपहर 3 बजे तक निर्धारित किया गया था।
निर्धारित समय सीमा तक अध्यक्ष पद हेतु शिव सिंह शेखावत, सचिव पद हेतु मनीष कामरा तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु योगेश पोपली ने अपने नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किए। अन्य किसी व्यापारी द्वारा किसी भी पद के लिए नामांकन प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
इसके तहत शिव सिंह शेखावत को अध्यक्ष, मनीष कामरा को सचिव एवं योगेश पोपली को वर्ष 2026-27 तथा 2027-28 के कार्यकाल के लिए कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद खजांची मार्केट परिसर में व्यापारियों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी सहित राजीव अरोड़ा, छोटू बच्चावत, मुकेश देया, अशोक जी, शशिकांत स्वामी, अज्जू मोतिवाला, भजन लाल, मनीष फुलिया, नीलाभ गौड़, सुशील स्वामी, राजीव खत्री, ओम सोनी, चंदर, महेंद्र सहित अनेक व्यापारियों ने उपस्थित रहकर शुभकामनाएं दीं।