होली के दिन सुबह-सुबह युवक ने लगाई फांसी, कमरे में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
दैनिक खबरां,बीकानेर। होली के दिन मंगलवार सुबह एक नौजवान द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है। घटना मुक्ताप्रसाद कॉलोनी थाना क्षेत्र के बंगलानगर इलाके की बताई जा रही है, जहां एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया।
पुलिस के अनुसार परिवादी अचित सोनी पुत्र स्व. घनश्याम सोनी (37) निवासी बी-3/365 सुदर्शन नगर, पुलिस थाना जेएनवीसी हाल किरायेदार बंगलानगर ने रिपोर्ट दी है कि उसका छोटा भाई मोहित सोनी (32) उसके साथ बंगलानगर स्थित किराये के मकान में रहता था।
रिपोर्ट के अनुसार 3 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे मोहित सोनी ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन व आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाई। वंही घटनास्थल का थानाधिकारी नें मौका मुयायना भी किया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

