बेखौफ चोरों का तांडव! ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ लाखों की चांदी व नकदी पार, FIR दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस विविध समाचार

बेखौफ चोरों का तांडव! ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़ लाखों की चांदी व नकदी पार, FIR दर्ज

Bikaner News बीकानेर, दैनिक खबरां। नोखा कस्बे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि रात के सन्नाटे में ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। रासीसर पुरोहितान निवासी मनीष कुमार सोनी की सोना–चांदी की घड़ाई की दुकान का शटर और पिछला गेट तोड़कर चोर करीब 1.5 किलो चांदी और 10–12 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। प्रार्थी के अनुसार 1 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद कर वे घर चले गए थे। रात करीब 3 बजे सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा पड़ा है। मौके पर पहुंचे तो दुकान में सामान बिखरा हुआ मिला और पीछे के गेट का ताला भी टूटा हुआ था।


प्रार्थी के अनुसार चोरी गए प्रमुख सामान में चांदी की आड़, बाजूबंद, लेडीज चूड़ियां व कड़े, “जय श्री श्याम” नाम का कड़ा, छल्ले, चोथ मादलिया-पैडल-रखड़ी-पाटी, लेडीज चेन-जेन्स, गणेश–लक्ष्मी की 25 मूर्तियां, छत्र सहित भारी मात्रा में चांदी शामिल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना नोखा में धारा 331(4), 305(a) BNS के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सउनि नरेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।