जान जोखिम में डालने वालों पर नयाशहर पुलिस की सख्ती, गलत दिशा में दौड़ रही पिकअप जब्त
Bikaner News दैनिक खबरां। बीकानेर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस थाना नयाशहर द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज तथा पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के नेतृत्व एवं वृताधिकारी नगर के सुपरवीजन में की गई।
थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनियां के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने पूगल फांटा स्थित मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन (नंबर RJ07GA3040) को गलत दिशा में लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए पकड़ा। वाहन चालक द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाकर आमजन के जीवन को संकट में डालने का अपराध पाए जाने पर वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी चालक के विरुद्ध भादसं 281 एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम रामदयाल पुत्र दुलाराम, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 06, गोगाजी मंदिर के पास, करमीसर, पुलिस थाना नाल, जिला बीकानेर है।
इस कार्रवाई में पुलिस थाना नयाशहर की टीम में थानाधिकारी कविता पुनियां, उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल महिपाल सिंह तथा कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।

