कीआ शोरूम में बवाल! मैनेजर- जीएम समेत स्टाफ पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

बीकानेर बीकानेर पुलिस

कीआ शोरूम में बवाल! मैनेजर- जीएम समेत स्टाफ पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप

Bikaner News दैनिक खबरां,बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्थित किआ कंपनी के शोरूम पर गंभीर आरोप लगे हैं। गांव शेरेरा निवासी गुलाराम पुत्र गिरधारीराम जाट ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपनी किआ क्रेस गाड़ी में OPS सिस्टम लगवाने के लिए शोरूम गया था, जहां शोरूम स्टाफ ने उसके साथ और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की।


प्रार्थी के अनुसार घटना 28 जनवरी 2026 को पेट्रोल पंप के पास स्थित किआ शोरूम में दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे के बीच हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान शोरूम कर्मचारियों ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया, जबकि एक अन्य मोबाइल फोन जबरन छीन लिया गया।
शिकायत में प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि इस पूरे घटनाक्रम में किआ शोरूम का मैनेजर, जीएम तथा अन्य कर्मचारी शामिल थे। घटना के बाद पीड़ित ने गंगाशहर थाने में पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शोरूम प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग शोरूम की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।