बीकानेर: दो अलग-अलग थाना इलाकों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.227 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

दो अलग-अलग थाना इलाकों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19.227 किलो डोडा पोस्त जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 19 किलो 227 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त को लेकर गहन अनुसंधान एवं पूछताछ की जा रही है।


पहली कार्रवाई पुलिस थाना बज्जू क्षेत्र में 17-18 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि को की गई। पुलिस निरीक्षक जगदीश प्रसाद, थानाधिकारी बज्जू के नेतृत्व में गठित टीम ने नगरासर गांव में दबिश देकर सोमराज विश्नोई के मकान से 11 किलो 437 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। मौके से सोमराज पुत्र कर्णाराम विश्नोई उम्र 40 वर्ष निवासी नगरासर को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले का अनुसंधान पुलिस थाना रणजीतपुरा द्वारा किया जा रहा है।


दूसरी कार्रवाई पुलिस थाना नोखा क्षेत्र में की गई, जहां मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने गांव निम्बडियासर में दबिश देकर भंवरलाल पुत्र दत्ताराम विश्नोई उम्र 54 वर्ष निवासी निम्बडियासर के कब्जे से 7 किलो 790 ग्राम अवैध डोडा पोस्त (छिलका व चूरा) बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी से मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।