नाल थाना पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लायर को दबोचा, एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

नाल थाना पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लायर को दबोचा, एनडीपीएस मामले में बड़ी कार्रवाई


दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले की नाल पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त के सप्लायर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दिनांक 02 अप्रैल 2025 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 08/15 व 29 के तहत पुलिस नापासर थाने में दर्ज मामले में आरोपी छगनलाल पुत्र मोहनलाल निवासी पीथो का बास, सींथल के कब्जे से 3 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्त छिल्का तथा 740 ग्राम डोडा पोस्त चूरा बरामद किया गया था। मामले में अनुसंधान के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया।
अनुसंधान के दौरान सामने आया कि बरामद डोडा पोस्त की सप्लाई संतोष कुमार पुत्र हडमानराम उम्र 45 वर्ष निवासी पुरोहित बास, हनुमान मंदिर के पास, रासीसर थाना नोखा द्वारा की गई थी।

इसके बाद नाल पुलिस द्वारा फरार चल रहे सप्लायर की तलाश तेज की गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) और सीओ गंगाशहर के सुपरविजन में थानाधिकारी नाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य नेटवर्क को लेकर गहन अनुसंधान जारी है।