मोबाइल टॉवर बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर पुलिस कार्रवाई राजस्थान

मोबाइल टॉवर बैटरी चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

दैनिक खबरां,जैसलमेर। जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर भणियाणा थाना पुलिस ने मोबाइल टॉवर से बैटरी चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी इन्द्र सिंह निवासी झाबरा ने रिपोर्ट दी थी कि उसके घर के पास लगे मोबाइल टॉवर से बैटरियां चोरी कर पिकअप गाड़ी में ले जाई गईं। इस आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

एएसपी पोकरण प्रवीण कुमार के निर्देशन और वृताधिकारी भवानी सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी देवाराम की टीम ने तत्परता से कार्रवाई कर सूचना के आधार पर राहुल और मदनराम को दस्तयाब कर पूछताछ में वारदात कबूलने पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी राहुल पुत्र चिरजी लाल निवासी भूरटिया बस्ती जोधपुर पश्चिम तथा मदनराम पुत्र रतनाराम निवासी इन्द्रा कॉलोनी सेतरावा हैं। दोनों पर पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम में देवाराम उनि, रुगपुरी सउनि, कानि जुजांराम, राकेश, प्रभुराम, बनवारीलाल, जयराम, दिनेश व बाबुसिंह शामिल रहे।