बीकानेर पुलिस नें पकड़ा ऐसा शातिर चोर,जो वारदात से पहले क्षेत्र में काश्तकर बनकर घरों में रैकी करता, फिर रात में बिना मोबाइल फोन,गाड़ी को दूर खड़ा कर खिड़की की जाली काटकर घुसता..

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर पुलिस नें पकड़ा ऐसा शातिर चोर,जो वारदात से पहले क्षेत्र में काश्तकर बनकर घरों में रैकी करता, फिर रात में बिना मोबाइल फोन,गाड़ी को दूर खड़ा कर खिड़की की जाली काटकर घुसता..

बीकानेर,दैनिक खबरां। बीकानेर पुलिस नें बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है, जो वारदात से पहले क्षेत्र में कुछ समय के लिए काश्तकार बनकर रहता था और सड़क किनारे सुनसान घरों की रेकी करता था। रात को बिना मोबाइल फोन का उपयोग किए, अपने निजी वाहन को दूर खड़ा कर खिड़की की जाली काटकर घर में घुसता और सोना-नगदी चोरी कर लेता था। चोरी के बाद वह ऐसा रूट चुनता था जहां सीसीटीवी कैमरे या टोल नाके न हों। पुलिस नें दंतौर थाना क्षेत्र में अगस्त माह में हुई बड़ी नकबजनी वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार महीने पुराने मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनिल पुत्र सुरेश कुमार बावरी (उम्र 22) निवासी छतरगढ़, हाल तंवरवाला, को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है और चोरी गया माल बरामद करने के प्रयास जारी हैं।

घटना 25 अगस्त की रात की है, जब दंतौर निवासी अर्जुनराम बिश्नोई के घर की खिड़की की जाली काटकर अज्ञात चोर करीब 25 तोला सोना और नगदी लेकर फरार हो गए थे। सुबह घरवालों ने ताले टूटे देखकर पुलिस को रिपोर्ट दी, जिस पर थाना दंतौर में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

बीकानेर रेंज आईजी हेमन्त कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारी लाल मीणा तथा सीओ अमरजीत सिंह चावला के निर्देशानुसार थानाधिकारी महेश कुमार पुनि और उनकी टीम ने इस मामले में लगातार तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं और संभावित रूट की मैपिंग के आधार पर आरोपी की पहचान की। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी पुलिस ने चिन्हित कर ली है और अन्य साथियों की तलाश जारी है।

जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात से पहले क्षेत्र में कुछ समय के लिए काश्तकार बनकर रहता था और सड़क किनारे सुनसान घरों की रेकी करता था। रात को बिना मोबाइल फोन का उपयोग किए, अपने निजी वाहन को दूर खड़ा कर खिड़की की जाली काटकर घर में घुसता और सोना-नगदी चोरी कर लेता था। चोरी के बाद वह ऐसा रूट चुनता था जहां सीसीटीवी कैमरे या टोल नाके न हों। चोरी गया सामान गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। पूछताछ में आरोपी ने थाना बाप और रणजीतपुरा क्षेत्र में भी चोरी करने की बात स्वीकार की, साथ ही वर्ष 2022 में पूगल, छतरगढ़ और कोलायत क्षेत्रों में चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी महेश कुमार के साथ सउनि बाबूलाल, सउनि ऋषि कुमार, कानि. कुलदीप, कमलेश, रामकिशोर, जगदीशनाथ एवं सुरेश बिश्नोई शामिल रहे। तकनीकी जांच में कानि. सुरेश बिश्नोई और कार्रवाई में सउनि बाबूलाल की विशेष भूमिका रही।