महर्षि गौतम ट्रस्ट की बैठक में शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर, तीन विद्यार्थियों को मिला ब्याजमुक्त ऋण
दैनिक खबरां, बीकानेर। अखिल भारतवर्षीय श्री महर्षि गौतम शैक्षणिक एवं प्रामार्थिक ट्रस्ट, बीकानेर जिला इकाई की बैठक आज आयोजित हुई। बैठक में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय, राष्ट्रीय महामंत्री जी.एल. तिवाड़ी, उपाध्यक्ष जुगल किशोर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष प्रेमराज जोशी, प्रदेश अध्यक्ष मानाराम पंचारिया, प्रदेश महामंत्री रविन्द्र जाजड़ा, संभाग अध्यक्ष महेन्द्र पंचारिया तथा बीकानेर जिलाध्यक्ष रामेश्वर जी पानेचा मौजूद रहे।
बैठक में आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिगोपाल उपाध्याय ने कहा कि धन के अभाव में अब किसी भी छात्र को शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा, इसके लिए ट्रस्ट द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
बैठक के दौरान ट्रस्ट की ओर से तीन अभ्यर्थियों को शिक्षा हेतु बिना ब्याज के ऋण प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ भवन में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष गिरधारी जोशी, हनुमान सांखी, जितेंद्र गौतम, शिव जाजड़ा, चांदरतन रमानी, राजेन्द्र उपाध्याय, हेमाराम जोशी, श्याम जोशी, द्वारका प्रसाद जोशी, राम उपाध्याय, शुभकरण उपाध्याय, गोपाल जोशी, मनोज उपाध्याय, मोहनलाल जाजड़ा, जयकिशन उपाध्याय, देवशंकर जाजड़ा, रामदयाल पंचारिया, महादेव उपाध्याय, शिवशंकर जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, रमेश उपाध्याय, घनश्याम गिल, सत्यनारायण जोशी, हरिरतन उपाध्याय, हरिकांत उपाध्याय, मनोज जाजड़ा, संपत पानेचा, राजेंद्र जोशी, शिव पानेचा, नेमचंद पानेचा, दिनेश जोशी, लक्ष्मण उपाध्याय, गणपत उपाध्याय, सांवरमल उपाध्याय, त्रिलोक उपाध्याय, विजय उपाध्याय, रामकिशन उपाध्याय, श्याम पंचारिया सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

