शराब की लत नें पहुंचाया मौत के मुंह में! पुलिस की जांच में आया सामने, परिजनों नें की पुष्टि
दैनिक खबरां,बीकानेर। धरणीधर के पास सड़क किनारे मिले एक व्यक्ति के शव मामले में गंगाशहर पुलिस ने मर्ग दर्ज की है। घटना 7 दिसम्बर की है। मौके पर पहुंचे परिजनों व पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक लंबे समय से शराब पीने का आदी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेनीसर बारी नाथ सागर के पास निवासी रामचन्द्र पुत्र रमनलाल जीनगर ने पुलिस को लिखित रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसका भाई शराब का अत्यधिक सेवन करता था। 7 दिसम्बर को वह शराब पीकर धरणीधर के पास सड़क किनारे सो गया, जहां अधिक शराब सेवन और गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है और यह कि उसकी मौत में किसी तरह की आपराधिक परिस्थिति नहीं पाई गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश सोनगरा पुत्र रमनलाल जीनगर, उम्र 49 वर्ष, निवासी मीणो का चौक नया कुआं के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग दर्ज कर मामले की औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

