खेत में घुसकर मारपीट,पट्टीयां तोड़ी; तीन नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस विविध समाचार

खेत में घुसकर मारपीट,पट्टीयां तोड़ी; तीन नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

दैनिक खबरां,लूनकरनसर। बीएचएम रोही कांकड़वाला में कृषि भूमि को लेकर हुए विवाद में तीन आरोपियों पर खेत में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी गोपालराम पुत्र सुरजाराम जाट निवासी कांकड़वाला ने रिपोर्ट दी कि आरोपी हिरालाल पुत्र रामस्वरूप, उपनाम पुत्र रामस्वरूप और भगवानाराम पुत्र रामस्वरूप (सभी बिश्नोई, निवासी 7 बीएचएम कांकड़वाला) एक राय होकर उसकी कब्जे शुदा कृषि भूमि में अनाधिकृत प्रवेश कर गए और वहां मारपीट करते हुए पटीया तोड़कर नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद परिवादी ने लूनकरनसर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।