जान-पहचान का युवक बना हैवान: 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने पर मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

जान-पहचान का युवक बना हैवान: 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल करने पर मामला दर्ज

दैनिक खबरां,बीकानेर। 20 वर्षीय युवती ने अपनी पहचान के एक युवक पर जबरन दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की ओर से गजनेर थाना पुलिस में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पीड़िता के अनुसार आरोपी पहले से घर पर आता-जाता था और इसी पहचान का फायदा उठाकर उसने उसके साथ जबरन गलत हरकतें कीं। आरोपी ने घटना के दौरान वीडियो भी रिकॉर्ड किए और बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो इंटरनेट पर फैलाकर उसकी बदनामी की।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके पिता और भाई को शराब पिलाकर उनका वीडियो बनाया और उसे भी वायरल कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक जांच शुरू कर दी है।