घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बीकानेर बीकानेर पुलिस

घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

दैनिक खबरां, बीकानेर। कालू थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2 अगस्त 2025 को गोपालराम पुत्र अखाराम निवासी कालू ने रिपोर्ट दी थी कि रात के समय अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर नकदी और गहने चोरी कर ले गया। रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान हैडकानि हवासिंह द्वारा शुरू किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, अन्य तकनीकी से जानकारी जुटाते हुए आरोपी की पहचान कर उसे नामजद किया। बाद में दुलरासर, थाना सरदारशहर (जिला चूरू) निवासी जयदीप सिंह पुत्र भादर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी का पीसी रिमाण्ड लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी भोलाराम, सउनि भंवरलाल, हैडकानि हवासिंह 3159, कानि चयनराम 1134, कानि राम 1183, कानि सुन्दर लाल 1203 तथा कानि सुनील ढाका 1225 शामिल रहे।