डीएसटी व कोलायत थाना की संयुक्त कार्रवाई: 78 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी दबोचा

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

डीएसटी व कोलायत थाना की संयुक्त कार्रवाई: 78 किलो डोडा पोस्त बरामद, एक आरोपी दबोचा

दैनिक खबरां,बीकानेर। जिला स्पेशल टीम (DST) और कोलायत थाना पुलिस ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए 78 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दबिश देकर बजरंग पुत्र बीरबलराम बिश्नोई, निवासी चक्क विजयसिंहपुरा, थाना कोलायत को पकड़ा हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी अहम जानकारी देने की बात कही है, जिसके आधार पर DST टीम आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार DST की टीम काफी समय से इस नेटवर्क पर निगरानी रखे हुए थी। बुधवार को पुख्ता इनपुट मिलने पर टीम ने कोलायत थाना पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया और कार्रवाई इतनी सटीक और तेज रही कि आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला। इस कार्रवाई में DST के हेड कांस्टेबल लखविंदर सिंह की विशेष भूमिका रही। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। DST व कोलायत थाना पुलिस अब सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है।