नयाशहर थाना क्षेत्र:लोन की किस्तें भरवाकर मकान अपने नाम कराने का आरोप
दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर धोखाधड़ी कर उसका मकान अपने नाम करवाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में परिवादी हरिकिशन पुत्र स्वर्गीय मोडाराम सुथार निवासी ईदगाह (हाल विश्वकर्मा गेट के अंदर) ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके मकान का एसबीआई बैंक से लोन चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण लोन की किस्तें लंबित हो गईं।
परिवादी का आरोप है कि इसी दौरान आरोपीगण मदनलाल यादव, अश्विनी बोहर (एडवोकेट) और रायसिंह ने उससे संपर्क किया तथा लंबित किस्तें जमा करवाने के लिए नगद राशि प्रदान की। किस्तें जमा करवाने के बाद आरोपियों ने धोखे से मकान अपने नाम करवा लिया। परिवादी की रिपोर्ट पर नयाशहर पुलिस नें आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच राकेश गोदारा सउनि को सोंपी हैं।

