बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 479 किलो अवैध डोडा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 479 किलो अवैध डोडा सहित दो तस्कर गिरफ्तार

दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस की स्पेशल टीम और AGTF चूरू ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ा प्रहार किया है। विशेष अभियान के तहत 30 नवंबर को सीओ राजगढ़, चूरू अभिजीत के निर्देशन में पुलिस ने राजलदेसर थाना क्षेत्र में दबिश देकर एक कंटेनर ट्रक  BR 01 GF 6284 से 479 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। मौके से दो तस्कर दिनेश कुमार पुत्र उदयराम, जाति लुहार, उम्र 29 वर्ष, निवासी खोखरिया खुद, थाना पगरिया जिला झालावाड़ तथा बाबूलाल पुत्र रमेशचंद्र, जाति बागड़ी, उम्र 28 वर्ष, निवासी मायाखेड़ी, थाना पिड़ावा जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया।

बीकानेर रेंज के आईजी के निर्देश पर चल रहे अवैध मादक पदार्थ, हथियार एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया । पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।