खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलसी महिला की पीबीएम में मौत, मजिस्ट्रेट जांच शुरू

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

खाना बनाते समय कपड़ों में आग लगने से झुलसी महिला की पीबीएम में मौत, मजिस्ट्रेट जांच शुरू

दैनिक खबरां,बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। गोगामेडी के पीछे शिवबाड़ी निवासी 25 वर्षीय कृपा की मौत पर अब मजिस्ट्रेट जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जांच अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) बीकानेर द्वारा की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पिता जगदीश पुत्र शिवचन्द निवासी गोगामेडी के पीछे शिवबाड़ी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 15 नवम्बर 2025 की रात उसके दामाद कन्हैयालाल का फोन आया था। कन्हैयालाल ने बताया कि रात करीब 10.30 बजे खाना गर्म करते समय कृपा के कपड़ों में आग लग गई, जिसके बाद उसे लूणकरणसर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया, जहां इलाज के उपरांत डॉक्टर्स ने छुट्टी दे दी थी।

परिजनों के अनुसार 29 नवम्बर की रात करीब 3 बजे कृपा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के लगभग आधे घंटे बाद उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है तथा मौत के कारणों की पुष्टि के लिए मजिस्ट्रेट जांच जारी है।