कलयुगी बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या,सिर व गले पर किया वार, क्षेत्र में सनसनी

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

कलयुगी बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या,सिर व गले पर किया वार, क्षेत्र में सनसनी


दैनिक खबरां, बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के चक 6 एमडीएमबी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जंहा एक बेटे ने अपने ही पिता पर सिर व गले पर वार कर उनकी हत्या कर दी। गंभीर हालत में लहुलुहान मिले पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना 27 नवंबर की दोपहर की बताई जा रही है।

इस घटना के बाद मृतक के बड़े बेटे ख्यालीराम पुत्र गोपीराम निवासी गोडू ने अपने छोटे भाई योगीराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। परिवादी के अनुसार आरोपी ने झगड़े के दौरान अचानक हमला कर पिता गोपीराम की जान ले ली। थानाधिकारी के अनुसार मृतक का परिवार कृषि कार्य से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के बाद से वह फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।