नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, केसिनो मशीनों पर जुआ खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार, हजारों रुपये और सात मशीनें जब्त

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

नयाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,केसिनो मशीनों पर जुआ खिलाते तीन आरोपी गिरफ्तार, 20,150 रुपये और सात मशीनें जब्त

दैनिक खबरां, बीकानेर। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नयाशहर थाना पुलिस ने सैटेलाइट अस्पताल के पास दबिश देकर केसिनो मशीनों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खिलाते और खेलते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से सात केसिनो मशीनें और 20,150 रुपये नगद बरामद किए। वंही नयाशहर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध जुआ संचालकों में हड़कंप मच गया ।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज हेमन्त शर्मा और पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई। अभियान की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी और वृताधिकारी नगर श्रवणदास संत के निर्देशन में हुई। थानाधिकारी नयाशहर कविता पुनिया ने टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बाबूलाल पुत्र रामप्रताप विश्नोई निवासी रानीसर बास थाना सदर, संतोष कुमार पुत्र रूपाराम मेघवाल निवासी ओडों का बास थाना मुक्ताप्रसाद नगर और मनीष पुत्र महावीर प्रसाद पडिहार निवासी श्रीरामसर करमीसर थाना गंगाशहर शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 3/4 आरपीजीओ एक्ट और 112 बीएनएसएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी कविता पुनिया, ऊनि राकेश गोदारा, सउनि रामभरोसी, डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल कानदान, कांस्टेबल श्यामलाल 984 और कांस्टेबल रामकिशन 2085 शामिल रहे।