बीकानेर में बढ़ रहे आत्महत्या के मामले: बीती रात 24 वर्षीय महिला नें घर में फांसी का फंदा लगाकर किया सुसाइड

बीकानेर बीकानेर पुलिस

दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में आत्महत्या के मामले लगातार सामने आ रहे हैं जहां बीती देर रात को क़ादरी कॉलोनी में  24 वर्षीय महिला के फांसी पर झूलने का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार देर रात्रि करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान रेशमी पत्नी कालूराम के रूप में हुई है, जो अपने निवास स्थित कमरे में फंदे से लटकी मिली।

घटना की सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान की टीम मौके पर पहुंची। हाजी नसीम, मो. जुनैद ख़ान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुँचे। इसके साथ ही गंगाशहर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। हेड कांस्टेबल सवाई सिंह और सुनील ने टीम सहित मौके की जांच की और पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को पीबीएम अस्पताल पहुँचाया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया गया।शव को अस्पताल पहुंचाने में सेवादारों में ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई व असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर राजकुमार खड़गावत, ताहिर हुसैन, मो. सत्तार, मो. जुनैद आदि नें सहयोग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।