बीकानेर अनाज मंडी में भीड़-जाम से व्यवस्था चरमराई,व्यापार संघ ने दो दिन नीलामी और माल की आवक पर रोक लगाई

बीकानेर

बीकानेर अनाज मंडी में भीड़-जाम से व्यवस्था चरमराई
व्यापार संघ ने दो दिन नीलामी और माल की आवक पर रोक लगाई

दैनिक खबरां,बीकानेर। कच्ची आढ़त व्यापार संघ ने मंडी प्रांगण में मूंगफली, मूंग व मोठ की बंपर आवक से पैदा हुई अव्यवस्था और जाम को देखते हुए दो दिन नीलामी बंद रखने का निर्णय लिया है। संघ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि माल समय पर नहीं उठ पाने से बाहर के खरीददार दूसरी मंडियों की ओर रुख कर गए, जिसके कारण बाजार लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल मंदा पड़ गया है। इसका सीधा नुकसान किसानो को उठाना पड़ रहा है।

संघ ने जानकारी दी कि दिनांक 29 नवम्बर (शनिवार) सुबह 5 बजे से 30 नवम्बर (रविवार) रात्रि 11 बजे तक कृषि उपज की आवक पर रोक रहेगी। साथ ही दोनों दिन नीलामी प्रक्रिया पूर्णतः बंद रहेगी। भीड़ भाड़ और जाम कम होने के बाद ही नियमित व्यवस्था सुचारू की जाएगी।

संघ ने किसानो से अपील की है कि वे अपनी फसल की आवक को दो दिन रोककर सोमवार, 1 दिसम्बर 2025 से ही लेकर आएं। इससे मंडी में व्यवस्था सामान्य रहेगी और किसानों को बेहतर भाव भी मिल सकेगा।

खरीददार व्यापारियों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपना खरीदा हुआ माल समय पर उठाने के लिए गाड़ी व लेबर की व्यवस्था करें, ताकि मंडी में भीड़ कम हो और आवक की सुचारु निकासी हो सके। संघ ने कहा कि रविवार रात तक मंडी किसानों की आमदनी संचालन के लिए उपलब्ध रहेगी और सोमवार से बोली व्यवस्था नियमित रूप से चालू कर दी जाएगी।