पुलिस को देखकर बाइक छोड़कर भागा,पुलिस ने जब्त की 15.88 ग्राम एमडी
दैनिक खबरां,बीकानेर। कोलायत वृत क्षेत्र में हदां थाना पुलिस ने नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए अवैध एमडी सहित एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस की गाड़ी को देखते ही आरोपी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हदां थानाधिकारी इमीचंद एवं टीम में शामिल कॉन्स्टेबल निर्मल,मांगीलाल, कुलदीप एवं भोमसिंह गश्त के दौरान भेलू–बुंगड़ी रोड स्थित बुंगड़ी तिराहा पहुंचे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक मोटरसाइकिल सवार नजर आया, जो पुलिस वाहन को देखकर बाइक छोड़कर भाग गया।
संदिग्ध मोटरसाइकिल की तलाशी में साइड बैग से एक थैली में अवैध एमडी बरामद हुई, जिसका कुल वजन 15.88 ग्राम पाया गया। पुलिस ने नशीला पदार्थ तथा होंडा कंपनी की मोटरसाइकिल को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है ।

