गौतम लॉ चेम्बर कार्यालय का उद्घाटन व डिजिटल पुस्तक संस्करण का हुआ लोकार्पण
दैनिक खबरां,नोखा। गौतम लॉ चेम्बर के द्वारा मंगलवार को ऐतिहासिक एवं बहुचर्चित कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें चार महत्वपूर्ण विधिक पुस्तकों के ऑनलाइन संस्करण का लोकार्पण तथा नये कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम तहसील रोड, नोखा स्थित नये कार्यालय परिसर में शुभारंभ विधिवत पूजन, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता : आपराधिक न्याय प्रणाली का नया दृष्टिकोण, एनडीपीएस मामलों में जमानत एवं बरी होने का विधिक विश्लेषण, महिलाओं के विरुद्ध अपराध : विधिक दृष्टिकोण, चेक बाउंस : विधिक आउटलुक ऑनलाइन संस्करण का विधिवत लोकार्पण किया गया। गौतम लॉ चेम्बर द्वारा डिजिटल फाइल मैनेजमेंट, क्लाइंट मीटिंग एरिया, एआई आधारित लीगल असिस्ट सिस्टम,एडवांस डॉक्यूमेंटेशन सेक्शन, हाई-स्पीड e-filing सेटअप इत्यादि सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी।
अधिवक्ता डॉ.विनायक चितलांगि ने कहा की आज का कार्यक्रम गौतम लॉ चेम्बर के डिजिटल विधिक परिवर्तन की दिशा में एक मजबूत कदम है। पुस्तकों के ऑनलाइन संस्करण न्यायिक ज्ञान को तकनीक के माध्यम से अधिकतम लोगों तक पहुँचाने का प्रयास है। हम विधिक सेवा, पारदर्शिता एवं आधुनिकता के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अधिवक्ता पप्पू राम ने कहा की नये कार्यालय का शुभारंभ और पुस्तकों का डिजिटल लोकार्पण, हमारी विधिक सेवाओं को और अधिक उन्नत एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम सभी अतिथियों के आभारी हैं जिन्होंने अपनी उपस्थिति से यह कार्यक्रम सफल बनाया।
कार्यक्रम में एडवोकेट पपुराम,एडवोकेटआशाराम सियोल,एडवोकेटबजरंग जोशी,एडवोकेट राजेश खत्री,एडवोकेट सुशिल कुमार,हरी प्रसाद चांडक,भंवर बाहेती,ओमप्रकाश राठी,शिव सोनी, सरवन गेहलोत, सागर शर्मा, गौतम कृष्ण,मनोज पारीक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

