बाइक सवार तीन युवकों ने गार्ड से की लूट, मोबाइल व नकदी उड़ाई, हुए फरार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बाइक सवार तीन युवकों ने गार्ड से की लूट, मोबाइल व नकदी उड़ाई

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह लूट की वारदात सामने आई है। घटना मेहरों का बास क्षेत्र में मंगलवार सुबह की बताई जा रही हैं जंहा एक गार्ड के साथ लूट की वारदात हो गई। अन्त्योदय नगर निवासी विजय कुमार व्यास ने सदर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह रोज़ की तरह सुबह अपने काम पर जा रहा था।

सुबह करीब 6:10 बजे जैसे ही वह केला देवी मंदिर रोड पर पहुंचा, तभी बाइक पर आए तीन युवक अचानक उसके सामने रुक गए। आरोप है कि युवकों ने उसे धमकाकर काबू में लिया और जेब से दो मोबाइल फोन व करीब 1000 रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद उसके बैग से मोबाइल चार्जर भी ले गए।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।