सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, कार चालक फरार

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल, कार चालक फरार

दैनिक खबरां, बीकानेर। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में खेत से आ रहे दो युवकों तेज गति से आ रही कार नें टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों गंभीर हो गए। घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र के राजासर से कलां जाने वाले मार्ग पर 22 नवंबर की सुबह लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में सोमवार को परिवादी कालूराम मेघवाल, निवासी कैलां, छतरगढ़ ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका बेटा सांवतराम पुत्र कालूराम और दीपाराम पुत्र नत्थूराम खेत से वापस घर लौट रहे थे।

इसी दौरान कार RJ 07-CD-0685 के चालक अकबर ने कथित तौर पर लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी चालक अकबर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।