रात को युवक पर हुआ जानलेवा हमला,कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर पाइप-लाठियों से की पिटाई, वाहन भी तोड़ा

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

रात को युवक पर हुआ जानलेवा हमला,कैंपर गाड़ी से टक्कर मारकर पाइप-लाठियों से की पिटाई, वाहन भी तोड़ा

बीकानेर, दैनिक खबरां। पलाना बस स्टैण्ड पर देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। मामला देशनोक पुलिस थाना क्षेत्र से जुडा हुआ है। घटना 17 नवंबर की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में प्रार्थी ओमप्रकाश पुत्र हेतराम निवासी पलाना नें कुछ लोगों ने घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को देशनोक थाने में मामला दर्ज करवाया है ।

परिवादी का आरोप है कि हमलावरों ने पहले ओमप्रकाश को कैंपर गाड़ी से टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर गया। इसके बाद आरोपीगण ने जान से मारने की नियत से पाइपों और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई। हमलावरों ने प्रार्थी की बाइक/गाड़ी को भी तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। प्रार्थी ने रिपोर्ट में आरोपियों देवीलाल,शिवलाल पुत्र गोपालाराम नायक,अर्जुनराम उर्फ अंतिया पुत्र भलाराम, देवकिशन,लालाराम बुडिया साथ ही चार-पांच अन्य अज्ञात आरोपियों को भी घटना में शामिल बताया गया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।