गंगाशहर में हिस्ट्रीशीटर की दबंगई: रातों- रात दो बाइक जलाई, राजीनामा दबाव में धमकियां, मुकदमा दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान

गंगाशहर में हिस्ट्रीशीटर की दबंगई: रातों- रात दो बाइक जलाई, राजीनामा दबाव में धमकियां, मुकदमा दर्ज

बीकानेर,दैनिक खबरां। गंगाशहर थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में एक महिला की दो मोटरसाइकिलें रंजिशवश जलाने का मामला सामने आया है। पीड़िता शोमा देवी पत्नी रामप्रताप (40) निवासी सूर्य नगर ने थाने में लिखित रिपोर्ट देकर आरोपी मुनीया लोहार और उसके साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के अनुसार मुनीया लोहार बदमाश व नशेड़ी प्रवृत्ति का है, जो आए दिन नशे के लिए रुपये मांगता है और इंकार करने पर मारपीट करता है। महिला ने बताया कि पूर्व में भी आरोपी उनके घर में घुसकर दरवाजा तोड़ चुका है और मारपीट की थी, जिस संबंध में 17 जुलाई 2025 को एफआईआर नंबर 223/25 दर्ज करवाई गई थी। शिकायत में कहा गया है कि उसी मामले में चालान पेश होने के बाद से मनीया लोहार लगातार राजीनामा करने का दबाव बना रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि समझौता नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

पीड़िता ने बताया कि 14 नवंबर की रात उसके दोनों पुत्र शहर से बाहर थे, इसलिए दोनों मोटरसाइकिलें पड़ौस में रहने वाली सुशीला देवी के घर के बाहर खड़ी थीं। इसी दौरान देर रात आरोपी मुनीया लोहार अपने साथियों के साथ आया और रंजिशवश दोनों मोटरसाइकिलों में आग लगा दी। सुबह घटना का पता चलने पर प्रार्थिया थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करवानी चाही, परन्तु प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोपी का नाम शामिल नहीं किया गया। बाद में महिला ने स्वयं थानाधिकारी के समक्ष आरोपी के खिलाफ शिकायत दी, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई अशोक कुमार को सौंपी गई।