मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में परचून की दुकान में लगी भीषण आग

बीकानेर

मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र में परचून की दुकान में लगी भीषण आग

दैनिक खबरां,बीकानेर। मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के करणी रिको इलाके में एक परचून की दुकान में आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि दुकान में अचानक लगी आग देखते ही देखते भड़क गई और पूरा सामान जलकर राख हो गया।

मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत होता है। दुकान में गुड़, तेल सहित विभिन्न जनरल आइटम मौजूद थे, जो आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।