बीकानेर: कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर महिला को जयपुर ले गए, बंधक बनाकर स्टाम्प पर हस्ताक्षर कर जबरन ‘पत्नी’ घोषित करवाया
दैनिक खबरां,बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एक महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर जयपुर ले जाकर बंधक बनाने, जबरन स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना बीती 6 नवंबर की बताई जा रही है जिसका मामला शनिवार 15 नवंबर को नयाशहर थाने में दर्ज हुआ है।
इस संबंध में परिवादिया प्रियंका पुत्री महेश कुमार जोशी, निवासी राम मंदिर के पास एमएम ग्राउंड, हाल नत्थूसर गेट अंदर नथाणियों की सराय, ने रिपोर्ट दी कि आरोपी पुष्पेन्द्र ने उसके और उसके बच्चे को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर डराया-धमकाया और जयपुर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया।
आरोप है कि वहां अन्य साथियों के सहयोग से आरोपी पुष्पेन्द्र ने मजबूरन स्टाम्प पर हस्ताक्षर तथा अंगूठे लगवाए। इसके बाद धमकाकर एक वीडियो बनवाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें उसे अपनी पत्नी बताने जैसी झूठी बातें जबरन कहलवाई गईं। पीड़िता के अनुसार नामजद आरोपियों में पुष्पेन्द्र पुत्र विनोद कुमार,रामा स्वामी, विनोद सुथार,विनोद का भाई,विनोद आदि। नयाशहर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे प्रकरण की पड़ताल में जुटी हुई है।

