हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नोपाराम जाखड़ रहेंगे उरमूल डेयरी के चेयरमेन,समर्थकों में खुशी की लहर
दैनिक खबरां,बीकानेर। उरमूल डेयरी के चेयरमेन नोपाराम जाखड़ को राहत देते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायाधीश सुनील बेनीवाल की खंडपीठ ने आरसीडीएफ के प्रबंध निदेशक द्वारा जारी आदेश को अपास्त करते हुए जाखड़ को उनके पद पर बने रहने का अधिकार दिया है। इस आदेश की जानकारी मिलते ही जाखड़ समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद नोपाराम जाखड़ पुनः उरमूल डेयरी के चेयरमेन बने रहेंगे और जल्द ही दोबारा कार्यभार ग्रहण करेंगे।
पिछला प्रकरण भी रहा था हाईकोर्ट में
बता दें कि इससे पहले भी 12 अगस्त को आरसीडीएफ की तत्कालीन मैनेजिंग डायरेक्टर ने जाखड़ को निर्योग्य घोषित कर दिया था, जिसके खिलाफ उन्होंने राजस्थान उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उस समय भी हाईकोर्ट ने जाखड़ को राहत देते हुए आरसीडीएफ के फैसले पर स्थगन आदेश जारी किया था। यह पूरा विवाद बंशीलाल द्वारा लगाए गए दो से अधिक संतान होने के आरोपों से जुड़ा है। आरसीडीएफ ने इस शिकायत के आधार पर जाखड़ के विरुद्ध एकतरफा निर्णय दिया था। जाखड़ ने दोनों ही अवसरों पर कोर्ट में सुनवाई का अवसर देने की मांग रखी, जिस पर न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।
हाईकोर्ट के इस फैसले पर पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, उरमूल डेयरी के प्रबंध संचालक बाबूलाल बिश्नोई, निदेशक हेतराम बिश्नोई, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, बीरबल मूंड फौजी, पंचायत समिति सदस्य सहीराम गोदारा, कमांडो जीवराज सिंह, बृजलाल गोदारा, कुलदीप बेनीवाल सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, डेयरी स्टाफ और पशुपालकों ने हर्ष व्यक्त किया।

