कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद आरोपी फरार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

कोटगेट थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद आरोपी फरार

दैनिक खबरां,बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में सुभाष मार्ग स्थित एमआर होटल के पास एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 14 नवंबर को शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है।

परिवादी समीर खान (20) पुत्र राजू खां, निवासी हुसैनी मस्जिद के पास बड़ी कर्बला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह सुभाष मार्ग पर मौजूद था। इसी दौरान आरोपी विक्की पठान, निकू और भूरा एकराय होकर आए और उसे रोककर अचानक मारपीट शुरू कर दी। समीर खान जान बचाकर पास की गली में भागा तो तीनों आरोपियों ने उसका पीछा किया और घेरकर चाकू, थप्पड़ों व मुक्कों से हमला कर दिया।

पीड़ित के मुताबिक हमलावर उसे जान से मारने की नीयत से हमला कर रहे थे। किसी तरह बचकर बाहर आए लोगों की मदद से उसने पुलिस को सूचना दी। कोटगेट थाना पुलिस ने समीर खान की रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।