बीकानेर में राजस्थान साइक्लिंग टीम के चयन ट्रायल सम्पन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
दैनिक खबरां, बीकानेर। बीकानेर में 13 और 14 नवम्बर 2025 को आयोजित दो दिवसीय साइक्लिंग चयन स्पर्धा में राजस्थान के साइकिलिस्ट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) द्वारा नियुक्त चयन समिति ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर खिलाड़ियों का मूल्यांकन किया। यह ट्रायल आगामी राष्ट्रीय रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप 2025 (2 से 6 दिसंबर, संभलपुर ओडिशा) और अन्य CFI इवेंट्स के लिए राजस्थान टीम के चयन हेतु आयोजित किया गया था। राज्यभर से आए शीर्ष साइकिल चालकों ने अपनी फिटनेस, गति और क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। चयनित खिलाड़ियों की अंतिम सूची शीघ्र जारी की जाएगी।
समिति की चेयरमैन सारिका चौधरी ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं, वहीं समिति के सदस्य सरवण राम डुडी, दयालाराम जाट, राजेंद्र कुमार और गजेंद्र चौधरी ने भी खिलाड़ियों को बधाइयां दीं। स्पर्धा का उद्घाटन विकास विश्नोई, थाना प्रभारी, कालूराम ASI, सुभाष ASI, जीताराम चौधरी, मनोहर लाल ASI, रामकरण चौधरी, खेमचंद, शिवरतन और रामनिवास द्वारा किया गया।

