वृद्ध महिला से मारपीट कर जेवर-नकदी चोरी करने वाला किशोर निरुद्ध, लाखों का सामान बरामद
दैनिक खबरां,बीकानेर। पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर ने वृद्ध महिला के साथ मारपीट कर घर से लाखों के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत किशोर को त्वरित कार्रवाई करते हुए निरुद्ध कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया अधिकांश सामान—सोने-चांदी के जेवरात, नकदी सहित अन्य सामान—बरामद कर लिया है।
घटना 7 नवंबर की है। परिवादिया श्रीमती गीता रानी छाबड़ा ने रिपोर्ट दी थी कि वह बजरंग धोरा के सामने अकेली रहती हैं। आरोपी ने रुपये देने से मना करने पर महिला के साथ मारपीट की और गले की चैन, झूमर, नथ, चांदी की पायल, अलमारी में रखे 50 हजार रुपये, मंदिर में रखी दान पात्र की 22,500 रुपये नकदी, चांदी के सिक्के, गणेश जी की मूर्ति, अंगूठी व अन्य आभूषण चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना मुक्ताप्रसाद नगर में प्रकरण संख्या 248/2025 दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी तथा सीओ सिटी श्रवणदास संत के सुपरविजन में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता दिखाते हुए विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध कर चोरी का सामान बरामद किया। बाद में आरोपी को किशोर गृह भेज दिया गया।
पुलिस टीम में रहे शामिल—
थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला, सउनि हनुमान सिंह, कानि विजय, कानि मितेन्द्र सिंह व कानि छगनलाल।

