34 किलो डोडा पोस्त सहित पिकअप जब्त,अंधेरे में तस्कर हुआ फरार , पुलिस जुटी तलाश में

बीकानेर बीकानेर पुलिस

34 किलो डोडा पोस्त सहित पिकअप जब्त,अंधेरे में तस्कर हुआ फरार , पुलिस जुटी तलाश में

दैनिक खबरां,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बीकानेर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस थाना बज्जू ने मंगलवार रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए 34.305 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित एक पिकअप गाड़ी जब्त की है। हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस टीम कर रही है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज हेमन्त कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई। कार्यवाही का पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सांदू एवं वृताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह ने किया।

थानाधिकारी बज्जू उप निरीक्षक प्रेम सिंह मय टीम ने 11 नवम्बर की रात्रि को बज्जू से बांगड़सर रोड पर वाहनों की चेकिंग शुरू की थी। इस दौरान बज्जू की ओर से आती एक पिकअप गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक वाहन को सड़क से नीचे रेतीली जमीन में उतारकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें दो अलग-अलग प्लास्टिक कट्टों में कुल 34 किलो 305 ग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा मिला। पुलिस ने पिकअप गाड़ी और डोडा पोस्त जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच पुलिस थाना रणजीतपुरा के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक श्री चन्द्रजीत सिंह भाटी द्वारा की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

पुलिस टीम:
उप निरीक्षक प्रेम सिंह, हैड कांस्टेबल डालूराम, कांस्टेबल जोगेन्द्र,किशनलाल व रामकुमार