बीकानेर पुलिस की छापेमारी में एमडी ड्रग्स व भारी मात्रा में अवैध शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर

पुलिस की छापेमारी में एमडी ड्रग्स व भारी मात्रा में अवैध शराब सहित एक तस्कर गिरफ्तार

दैनिक खबरां,बीकानेर। आईजी व एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। पुलिस निरीक्षक महेंद्र दत्त शर्मा, एएनटीएफ टीम एवं पुलिस थाना जसरासर की संयुक्त टीम ने सीआई आलोक सिंह के नेतृत्व में कातर रोड पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और अवैध शराब बरामद की है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 30 ग्राम एमडी (सिंथेटिक ड्रग), 15 पेटी बियर, 8 पेटी देशी शराब तथा 19 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। मौके से जसरासर निवासी मामराज पुत्र रामलाल जाट को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से नशे के कारोबार में लिप्त था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।