अपडेट: पति-पत्नी की मौत का खुलासा, बेटे ने बताई वारदात की पूरी सच्चाई, पढ़े खबर..
दैनिक खबरां,बीकानेर। गुरुवार सुबह पूगल थाना क्षेत्र के चक 2 ए.डी. में पति-पत्नी की मौत के मामले में अब पूरा घटनाक्रम सामने आ गया है।सीओ खाजूवाला अमरजीत सिंह चावला ने दैनिक खबरां से बातचीत में बताया कि मृतक मालाराम मेघवाल (41) और उसकी पत्नी दरिया (28) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों का विवाह करीब 12 वर्ष पहले हुआ था। दोनों के दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी है। आज सुबह करीब चार बजे दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके करीब एक घंटे बाद मालाराम ने पहले पत्नी का हाथों से गला दबाया और फिर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सीओ नें बताया की इस पूरे मामले का खुलासा मृतकों के बेटे ने किया है। घटना के समय मृतक की बेटी अपने ननिहाल गई हुई थी, जबकि बेटा अपने माता-पिता के पास घर पर था। वारदात के बाद डरा-सहमा बच्चा पड़ोसियों के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ अमरजीत सिंह चावला, पूगल थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह और एफएसएल टीम मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य जुटाए। सीओ चावला नें बताया कि दोनों पति पत्नी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए है। वंही घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

