कोटगेट थाना क्षेत्र में 47 वर्षीय व्यक्ति नें की आत्महत्या

बीकानेर बीकानेर पुलिस

कोटगेट थाना क्षेत्र में 47 वर्षीय व्यक्ति नें की आत्महत्याा

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में गुरुवार को युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थानाधिकारी विश्वजीत सिंह ने बताया कि थाना इलाके के होटल में सर्वोदय बस्ती निवासी 47 वर्षीय अजय कुमार जाट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।