स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीकानेर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

बीकानेर

स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बीकानेर के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन


बीकानेर, दैनिक खबरां। 32 वीं सब-जूनियर, 8वीं कैडेट एवं 32 वीं जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में बीकानेर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड मेडल के साथ 25 मेडल पर अपना कब्जा जमाया। कोटा के रघुराई इंडोर कॉम्प्लेक्स नयापुरा में आयोजित राजस्थान स्टेट सब-जूनियर, कैडेट और जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष माननीय ओम बिरला जी के मुख्य आतिथ्य में एवं राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम सैनी, महासचिव लक्ष्मण सिंह हाडा के सानिध्य में मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सभी जिलों के लगभग 600 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। बीकानेर जिला ताइक्वांडो संघ सचिव राजेंद्र बुरानिया ने बताया कि खिलाड़ियों ने अनुशासन और जोश के साथ खेलते हुए बीकानेर  का नाम पूरे राज्य में रोशन किया। स्वर्ण पदक विजता काम्या तंवर , खुश स्वामी, मोहित शर्मा, हर्षवर्धन, कोमल राठौड़, ऋषभ कुमार। रजत पदक विजेता:
वंशिका चौधरी, सृष्टि बुरानिया, नवीन भाकर, अभय सिंह , वेद सिंह, चंद्रकांत , कांस्य पदक विजेता  सोमिया राठौड़, मानवी राठौड़, अर्जुन सिंह, भूपेन्द्र शर्मा, अरनव, मुदित, राकेश, हर्षवर्धन, हिमांशु , दिव्यांशी, कार्तिक, श्यम, जतिन ने मेडल जीते। इस अवसर पर बीकानेर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राकेश हर्ष एवं उपाध्यक्ष विक्रम सिंह राठौर ने प्रतिभागियों को बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।