सदर पुलिस की कार्रवाई में धरा गया हत्या के मामले में फरार आरोपी,अब जाएगा जेल..
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर पुलिस नें हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आईजी हेमंत शर्मा व एसपी कावेन्द्र सागर के दिशा निर्देशन में शहर की सदर थाना पुलिस नें की है। पुलिस नें हत्या के इस मामले में फरार आरोपी मेहताब हुसैन पुत्र सलीम खान उम्र 33 वर्ष निवासी भुट्टो की मस्जिद के पास, भुट्टो का मोहल्ला, बीकानेर को गिरफ्तार किया है ।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से हत्या के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार उसकी निगरानी की और अपने गुप्तचरों से मिली सूचना के बाद उसे दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस को हत्या से जुड़े इस मामले में कई जानकारियां मिलने की संभावना है।आरोपी को पकड़ने में बड़े अधिकारियो के निर्देशन में गठित नें इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें एडीशनल एसपी सिटी सौरभ तिवाड़ी एवं आईपीएस विशाल जांगिड़ के सुपरविजन में सदर थानाधिकारी दिगपालसिंह के नेतृत्व में गठित टीम में महेन्द्रसिंह उप निरीक्षक,शब्दल अली कानि आदि शामिल रहें।

