शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, एक माह छुपा रहा आरोपी अब पकड़ा गया
दैनिक खबरां, बीकानेर। 22 वर्षीय युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र का है। जंहा आरोपी युवक नें शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। जब लड़की नें शादी का दबाव डाला तो आरोपी युवक नें इससे साफ मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित लड़की पुलिस के पास जा पहुंची। पुलिस नें मामले की नजाकत को देखते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी धरपकड़ के प्रयास किये और आखिरकार एक महीने के काफी प्रयास के बाद रविवार को अनूपगढ़ थाना पुलिस नें आरोपी सुलेन्द्र कुमार निवासी 5PGM को गिरफ्तार किया है।
DSP प्रशांत कौशिक ने दैनिक खबरां को बताया कि 24 वर्षीय आरोपी सुलेन्द्र कुमार ने 22 वर्षीय युवती के साथ दोस्ती की और शादी का झांसा देकर उसे अपने कमरे में और एक होटल में दुष्कर्म का शिकार बनाया। लगातार झांसे और परेशानियों के कारण युवती ने आरोपी से शादी का दबाव डाला, लेकिन आरोपी ने साफ इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने 4 सितंबर 2025 को अनूपगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। DSP कौशिक ने बताया , इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी एक माह तक अंडरग्राउंड था। लेकिन पुलिस लगातार उसके पीछे लगी रही और आखिरकार रविवार को पुलिस टीम नें उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

