नाल ओवरब्रिज पर बोलेरो भिड़ी एसक्रॉस से,मौक़े पर महिला की मौत, दो घायल
दैनिक खबरां,बीकानेर। नाल थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जंहा अज्ञात बोलेरो केम्पर गाड़ी नें रोंग साइड से एसकॉर्स गाड़ी को टक्कर मार दी जिससे एक महिला की मौत हो गई वंही दो घायल हो गए जिन्हे पीबीएम ट्रोमा भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक यह सड़क हादसा रविवार को शांय करीब 4:15 बजे नाल पुलिया के ऊपर हुआ।
इस संबंध में प्रार्थी प्रताप सिंह पुत्र समुन्द्र सिंह ने नाल पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि एसक्रॉस गाड़ी को रोंग साइड से आ रही अज्ञात बोलेरो कैम्पर गाड़ी ने लापरवाही से टक्कर मार दी। इस हादसे में एसक्रॉस गाड़ी में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें पीबीएम अस्पताल, बीकानेर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बोलेरो कैम्पर गाड़ी का चालक हादसे के बाद फरार हो गया है। पुलिस नें मामला दर्ज कर लिया है वंही चालक तलाश में जुटी हुई है।

