रात को खाना खाकर सोया युवक, सुबह परिजनों ने आवाज लगाई तो तो संदिग्ध अवस्था में मिला मृत

बीकानेर

रात को खाना खाकर सोया युवक, सुबह परिजनों ने आवाज लगाई तो तो संदिग्ध अवस्था में मिला मृत


दैनिक खबरां, बीकानेर । जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के आरसीपी कॉलोनी स्थित क्वार्टर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक नन्दलाल पुत्र कालूराम मेघवाल (38) निवासी चक 8 एआरएम खारवाली, छतरगढ़ में आरसीपी कॉलोनी स्थित क्वार्टर में रह रहा था। 18 अक्टूबर की रात को वह खाना खाकर सो गया सुबह बेहोश मिला जिसके बाद अस्पताल में डॉक्टरों नें उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतक के चाचा धारूराम पुत्र प्रभूराम मेघवाल निवासी चक 8 खारवाली ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भतीजा नन्दलाल रात्रि में भोजन करने के बाद सो गया था। सुबह जब परिवार के लोगों ने आवाज दी तो वह बेहोश अवस्था में मिला। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर छतरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।