बीकानेर में रेलवे ब्रिज पर दर्दनाक हादसा,युवक की हुई मौत

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में रेलवे ब्रिज पर दर्दनाक हादसा,युवक की हुई मौत

दैनिक खबरां,बीकानेर। लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। घटना 18 अक्टूबर की बताई जा रही है। इस संबंध में मृतक के ससुर रामलाल पुत्र चतराराम जाट निवासी तिहारी, अजमेर ने रविवार को बीछवाल थाने में रिपोर्ट दी है। उसने बताया कि उसका दामाद पप्पुराम पुत्र हरीराम चौधरी उम्र 29 वर्ष 18 अक्टूबर को हिसार से बीकानेर आया था। वह लालगढ़ रेलवे ब्रिज का बीम व प्लेटें लेकर क्रेन नंबर RJ-07 EA-1557 के माध्यम से कार्यस्थल पर पहुंचा।

बताया जा रहा है कि पप्पुराम बीम व प्लेटें ट्रेलर से उतरवाकर साइट पर रखवाने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह प्लेटों के बीच आ गया और एक प्लेट का हिस्सा उसे जा लगा। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़ा। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे से परिजनों में गम का माहौल है।