बीकानेर के इस क्षेत्र में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर के इस क्षेत्र में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार थाना इलाके की गोपेश्वर बस्ती में अभी-अभी भीषण आग लगने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि पटाखों की चिंगारी से यह आग भड़की और देखते ही देखते पास के एक गायों के बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया।



बाड़े में कई गायें बंधी हुई थीं, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं और धुएं का गुबार पूरे क्षेत्र में छा गया। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी के टैंकरों व बाल्टियों से आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। खबर लिखें जाने तक आग बुझाने के प्रयास जारी थे।