बीकानेर में मौसम बदला, दिन गर्म तो रातें ठंडी, तापमान 20 के नीचे
दैनिक खबरां, बीकानेर। राजस्थान में अब मौसम करवट लेने लगा है। रात और सुबह के समय सर्दी धीरे-धीरे बढ़ रही है, जबकि दिन में अभी भी धूप की तपिश महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रहेगा और तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
बीकानेर में भी रात का न्यूनतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हो रहा है। गुरुवार को बीकानेर का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में गर्माहट तो है, लेकिन रात में ठंडी हवाएं सर्दी का एहसास कराने लगी हैं।
राज्य के अन्य शहरों में भी मौसम साफ बना हुआ है। दिन में धूप खिली रहती है, जबकि रात में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। गुरुवार को दिन का सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.9 और जैसलमेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, सबसे ठंडी रात सीकर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिलानी (झुंझुनूं) में न्यूनतम तापमान 15.7 और दौसा में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

